Edited By PTI News Agency, Updated: 08 Dec, 2022 12:03 PM
शिमला, आठ दिसंबर (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनीराम शांडिल हिमाचल प्रदेश की सोलन विधानसभा सीट से भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और दामाद राजेश कश्यप से आगे चल रहे हैं।
शिमला, आठ दिसंबर (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनीराम शांडिल हिमाचल प्रदेश की सोलन विधानसभा सीट से भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और दामाद राजेश कश्यप से आगे चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस चुनाव में सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार शांडिल (82) ने कश्यप पर 1,371 मतों की बढ़त बना ली है।
सोलन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी समेत चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।