प्रेम लता ठाकुर को बनाया महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष

Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Sep, 2019 12:45 PM

prem lata thakur appointed as state vice president of mahila congress

कुल्लू जिला की दो महिला नेत्रियों को महिला कांग्रेस में पद मिलने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की धर्मपत्नी एवं जिला परिषद सदस्य प्रेम लता ठाकुर को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम लता ठाकुर अपने...

कुल्लू (दिलीप) : कुल्लू जिला की दो महिला नेत्रियों को महिला कांग्रेस में पद मिलने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की धर्मपत्नी एवं जिला परिषद सदस्य प्रेम लता ठाकुर को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम लता ठाकुर अपने वार्ड से रिकार्ड मतों से जीतती आई है और पूर्व में जहां महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य रही है, वहीं कई अन्य पदों पर भी विराजमान रही है। उनके उपाध्यक्ष बनने पर जिला में खुशी का माहौल है।

उधर सैंज घाटी से संबंध रखने वाली युवा एवं तेजतर्रार नेत्री प्रभा पालसरा को प्रदेश कांग्रेस में महासचिव का पद मिला है। वहीं प्रभा भी अपने क्षेत्र में जनाधार वाली नेत्री है और पंचायत समिति बंजार की अध्यक्षा भी रही है। महिला कांग्रेस में इन दोनों महिलाओं की ताजपोशी से कांग्रेस मजबूत होने की राह पर अग्रसर हो सकती है। उधर, इनकी ताजपोशी से जहां जिला में खुशी का माहौल है। वहीं बधाई देने का भी तांता लग गया है। अपनी ताजपोशी पर प्रेम लता ठाकुर व प्रभा पालसरा ने अखिल भरतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता सेनएप्रभारी नीतू वर्मा सोइन व प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल का आभार प्रकट किया है और कहा है कि उन्हें जो जिमेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास रहेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!