बूथ पर भाजपा का चेहरा है कार्यकर्ता, हनुमान बनकर डट जाए : धूमल

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2021 10:22 PM

prem kumar dhumal in taunidevi

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता अपने बूथ पर भाजपा का चेहरा है। उन्होंने कहा कि बूथ पर भाजपा के चेहरे को देखकर ही लोग भाजपा के पक्ष मे आएंगे। इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता ये सुनिश्चित कर लें कि उनका अपने बूथ पर...

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता अपने बूथ पर भाजपा का चेहरा है। उन्होंने कहा कि बूथ पर भाजपा के चेहरे को देखकर ही लोग भाजपा के पक्ष मे आएंगे। इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता ये सुनिश्चित कर लें कि उनका अपने बूथ पर कैसा व्यवहार व काम होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के साथ जुड़ें। पूर्व मुख्यमंत्री टौणीदेवी में सुजानपुर भाजपा मंडल के ग्राम केंद्रों व बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा का बूथ मजबूत नहीं होगा और बूथ स्तर के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का पता नहीं चलेगा तब तक न तो पार्टी मजबूत होगी और न ही जीत सुनिश्चित होगी। इसलिए जीत को सुनिश्चित करने के लिए बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ पर एक-एक कार्यकर्ता हनुमान बनकर डट जाए।

प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से अनुराग ठाकुर ने हासिल किया मुकाम

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश भर के लोगों द्वारा दिए गए भारी जनसमर्थन पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद व भाजपा के पक्ष में हुए मतदान का ही प्रमाण है कि आज अनुराग इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और विशेष रूप से हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर को अपना वोट देकर अपना फर्ज निभाया है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने स्तर पर कार्य करके लोगों के वोट का ख्याल रखते हुए प्रदेश को बुलंदी पर पहुंचाने में पूरा योगदान देंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा व नवीन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!