CAA को लेकर धूमल ने जागरूक किए लोग, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2020 06:46 PM

prem kumar dhumal in hamirpur

आम जनता को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए)के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने व विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा द्वारा पूरे देश में सीएए के समर्थन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

हमीरपुर (अरविंदर): आम जनता को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए)के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने व विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा द्वारा पूरे देश में सीएए के समर्थन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भेरड़ा बूथ के कार्यक्रम में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल विशेष तौर शिरकत करते हुए लोगों को न सिर्फ सीएए के बारे में जानकारी दी बल्कि लोगों को पैम्फलेट भी वितरीत किए ताकि लोग अपने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जानकारी दे सकें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों को सीएए के बारे में बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों को नागरिकता प्रदान करने वाला है न कि छीनेने वाला। उन्होंने कहा कि यह बिल 1947 में लाया गया था, जिसमें 2019 में संशोधन किया है। इसके तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में रह रहे वे अल्पसंख्यक लोग जो 31 दिसम्बर, 2014 से पहले भारत देश में आ चुके हैं, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल मिलकर इस पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे है और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्हाेंने लोगों को याद करवाया कि देश की आजादी के समय धर्म के आधार कांग्रेस ने देश के विभाजन को 1947 में स्वीकार किया था और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि जो भी अल्पसंख्यक लोग अगर धर्म के आधार पर प्रताड़ित होते हैं तो वे भारत देश में वापस आ सकते हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए भारत सरकार हमेशा तत्पर रहेगी लेकिन पिछले कई दशकों से पाकिस्तान, बंगलादेश व अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी निरंतर घट रही है या तो उनसे जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है या उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है और यह भारत सरकार का दायित्व बनता है कि वह इन तीनों देशों से आए हुए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करे भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर अच्छे कार्य कर रही है ।

इस मौके पर भाजपा सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर महामंत्री अनिल शामा पवन शर्मा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव ठाकुर उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर ग्राम केंद्र अध्यक्ष कृष्ण देव  प्रधान कक्कड़ ज्योति ठाकुर  सभी बूथों के अध्यक्ष व  सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!