नगर निगम उपचुनावों में सभी सीटें जीतेगी भाजपा : धूमल

Edited By Vijay, Updated: 21 Mar, 2021 07:20 PM

prem kumar dhumal in bilaspur

बिलासपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हाल ही में विभिन्न प्रदेशों में हुए सभी उपचुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है व अब हिमाचल में भी 4 सीटों पर नगर निगमों के होने वाले उपचुनावों में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी।

बिलासपुर (ब्यूरो): बिलासपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हाल ही में विभिन्न प्रदेशों में हुए सभी उपचुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है व अब हिमाचल में भी 4 सीटों पर नगर निगमों के होने वाले उपचुनावों में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। वहीं मीडिया द्वारा प्रदेश सरकार गत 3 वर्षों के प्रदर्शन पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को मेरे द्वारा नंबर दिए जाने की आवश्यकता नहीं है। पंचायत चुनावों में भाजपा समॢथत उम्मीदवारों की भारी संख्या ने बता दिया है कि जयराम सरकार को आम जनता ने 100 में से 100 नंबर दिए हैं।

बिलासपुर वासियों ने कुर्बानी न दी होती तो भाखड़ा डैम न बनता

वहीं भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि भाखड़ा बांध निर्माण के लिए बिलासपुर वासियों ने कुर्बानी न दी होती तो न यह डैम बनता व न आजाद भारत में विकास की नई इबारत लिख पाना संभव होता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास योजनाओं के निर्माण में विस्थापित होने वालों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन भाखड़ा बांध विस्थापितों को सुविधाएं नहीं मिली व वे अन्याय का शिकार हुए। उस समय की केंद्र व प्रदेश की सरकारेंं भाखड़ा विस्थापितों के हितों की रखवाली करने में असफल रहीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 तक हिमाचल में केवल 446 मैगावाट बिजली ही बनती थी, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में 10 हजार मैगावाट विद्युत उत्पादन के प्रोजैक्टों के निर्माण कार्यों को शुरू करवाया गया, जिनमें करीब साढ़े 8 हजार मैगावाट बिजली का उत्पादन वर्तमान में आरंभ भी हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!