Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2022 07:38 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पार्टी अध्यक्ष को चुनावी फीडबैक भी दिया।
शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पार्टी अध्यक्ष को चुनावी फीडबैक भी दिया। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रतिभा सिंह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में है। सूचना के अनुसार प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में कुछ अन्य पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here