मनाली से भुंतर तक पुलिस की चहलकदमी, आधी रात घूमते पकड़े 30 बच्चों समेत 55 लोग

Edited By Ekta, Updated: 23 Jul, 2018 01:34 PM

police walks from manali to bhuntar

नशे की प्रवृति और बड़े नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम तेज करते हुए मनाली से लेकर भुंतर बजौरा तक के दायरे में रात के समय चहलकदमी की। इस दौरान पुलिस को 55 लोग आधी रात को सड़कों पर घूमते हुए मिले। इनमें 30 लड़के-लड़कियां ऐसे थे जिनकी उम्र 15 से 17...

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): नशे की प्रवृति और बड़े नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम तेज करते हुए मनाली से लेकर भुंतर बजौरा तक के दायरे में रात के समय चहलकदमी की। इस दौरान पुलिस को 55 लोग आधी रात को सड़कों पर घूमते हुए मिले। इनमें 30 लड़के-लड़कियां ऐसे थे जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष व 18 वर्ष से कम थी। बड़ी उम्र के लोगों को तो पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया और उनका नाम पता दर्ज किया।


कुछ का मैडीकल करवाया गया और ब्लड सैंपल लिए गए। इनकी मैडीकल रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। पुलिस का कहना है कि मैडीकल रिपोर्ट में कइयों के खून में नशे की मात्रा पाई जा सकती है। आधी रात को घूमते हुए मिले करीब 30 कम उम्र के लड़के और लड़कियों को पुलिस थाना लेकर आई। उसके बाद पुलिस ने इन लड़कों और लड़कियों के परिजनों को सूचित किया। इन लड़के-लड़कियों के भी ब्लड सैंपल लिए गए हैं और मैडीकल रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। इन लड़के-लड़कियों के परिजनों को बुलाने के बाद इन्हें उनके हवाले किया गया। 


स्नूकर प्वाइंट्स भी निशाने पर
स्नूकर सहित अन्य ऐसे कई ठिकानों पर भी पुलिस रेड करेगी। स्नूकर आदि न चलाने का जिसके पास लाइसैंस नहीं होगा उसका सामान भी जब्त किया जा सकता है। कुल्लू की एस.पी. ने कहा कि ऐसे स्थानों पर भी नशा आदि किए जाने की शिकायतें आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!