Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2019 10:12 PM
मंगलवार से पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन भर्ती प्रक्रिया सुबह 6 बजे शुरू हुई। भर्ती प्रक्रिया 6 जुलाई तक चलेगी। इसमें 5,316 उम्मीदवार 106 पदों के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारर्शिता रहे, इसके लिए सभी...
सोलन (अमित): मंगलवार से पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन भर्ती प्रक्रिया सुबह 6 बजे शुरू हुई। भर्ती प्रक्रिया 6 जुलाई तक चलेगी। इसमें 5,316 उम्मीदवार 106 पदों के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारर्शिता रहे, इसके लिए सभी कार्यों की फोटोग्राफी की जा रही है।
तेज धूप होने के बावजूद युवाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए जोश कम नहीं हुआ है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को क्षेत्र के हिसाब से नहीं बुलाया गया है। जैसे-जैसे विभाग को आवेदन मिले हैं, वैसे-वैसे ही उम्मीदवारों को कॉल लैटर भेजे गए हैं।
ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पहले दिन 1,000 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। सोलन के लिए इस बार 106 पदों के लिए 5,316 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।