सैक्स रैकेट मामला : पुलिस की अमृतसर में दबिश, मुख्य आरोपी के घर से मिले कई अहम सुराग

Edited By Updated: 28 Mar, 2017 07:20 PM

police raid in amritsar  several important clues found from main accused  s house

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया है।

धर्मशाला: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए कांगड़ा पुलिस ने अमृतसर में मुख्य आारोपी के घर दबिश देकर कई अहम सुराग हासिल किए हैं। वहीं इस दौरान मुख्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सप्ताह पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे थे। इसी के चलते जिला पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी की पहचान की थी। जिला कांगड़ा की ओर से डी.एस.पी. अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पड़ोसी राज्य पंजाब के अमृतसर में मुख्य आरोपी के घर से कई अहम सबूत हासिल किए हैं। इन्हीं सबूतों की बदौलत देह व्यापार के मुख्य आरोपी को जल्द पकडऩे का दावा कांगड़ा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

तलाशी में मिलीं डायरियां-लैपटॉप
अमृतसर में कांगड़ा पुलिस द्वारा दी गई दबिश के दौरान मुख्य आरोपी के घर से कुछ डायरियां मिली हैं। इसके अलावा आरोपी के घर से पुलिस ने लैपटॉप भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई इन डायरियों में दर्जनों फोन नंबर मिले हैं। कांगड़ा पुलिस ने आरोपी के घर से डायरियों को कब्जे में लेने के साथ ही कुछ अन्य सबूत भी जुटाए हैं। इसके अलावा आरोपी के लैपटॉप से भी पुलिस को कई सबूत मिले हैं, जिनकी बदौलत जल्द ही देह व्यापार का आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा। 

सैक्स रैकेट के 4 आरोपी 14 दिन के रिमांड पर
सैक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मंगलवार को देह व्यापार के धंधे में संलिप्त 4 लोगों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। उक्त चारों लोगों को 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था अब फिर से उन्हें 14 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। एस.पी. कांगड़ा संजीव गांधी के अनुसार इस मामले में 6 महिलाओं को पहले ही छोड़ दिया था लेकिन 4 युवक पुलिस हिरासत में चल रहे हैं जिन्हें आज फिर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!