Edited By prashant sharma, Updated: 04 Apr, 2020 03:53 PM
बॉर्डर पर सुरक्षा में जुटी पुलिस न केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है बल्कि जनता को संदेश भी दे रही है। हम आपके लिए काम कर रहे हैं और आप घर पर सुरक्षित रहिए।
ऊना (सुरेन्द्र) : बॉर्डर पर सुरक्षा में जुटी पुलिस न केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है बल्कि जनता को संदेश भी दे रही है। हम आपके लिए काम कर रहे हैं और आप घर पर सुरक्षित रहिए। ऐसा संदेश देते हुए पुलिस कर्मियों ने सड़क पर मानव श्रृंखला बनाई। तख्तियां लिए पुलिस ने संदेश दिया कि हम आपकी सुरक्षा में हैं। आप अपनी सुरक्षा के लिए घर पर ही रहें। कभी जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं तो कभी सड़कों पर विपरीत परिस्थितियों के बीच ड्यूटी पर जुटी हुई है। शनिवार को पुलिस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और संदेश दिया कि सभी सुरक्षित रहें। इसके लिए वह सड़क पर ड्यूटी दे रहे हैं।