लोकसभा चुनावों में बुआ और बबुआ नहीं रोक पाएंगे PM Modi की आंधी : मनोज सिन्हा

Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2019 04:15 PM

pm modi s storm can not stop in loksabha elections

संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवंरेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा  कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी को कोई भी गठबंधन रोक नहीं पाएगा। यू.पी. में बुआ और बबुआ के गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए रेल राज्यमंत्री ने...

ऊना (सुरेन्द्र): संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवंरेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा  कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी को कोई भी गठबंधन रोक नहीं पाएगा। यू.पी. में बुआ और बबुआ के गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए रेल राज्यमंत्री ने कहा कि यह गठबंधन मोदी की राह नहीं रोक पाएगा। पहले महागठबंधन की बातें होती थीं लेकिन यह एक छोटा गठबंधन ही सामने आया है। यू.पी. में इस बार 74 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा मजबूती के साथ सामने आएगी।

मोदी ने 5 वर्षों के दौरान दिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन

उन्होंने कहा कि मोदी ने गत 5 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है जबकि यू.पी.ए. शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका था। मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को छठे स्थान पर पहुंचा दिया है और अब इंगलैंड को पीछे जोड़कर विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव और गरीब के दरवाजे तक दस्तक दी है। हिमाचल में रेल प्रोजैक्टों में विलम्ब के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्र सरकारों की वजह से हिमाचल में रेल के मामले में उपेक्षा हुई है।

रेल प्रोजैक्टों के लिए 108 प्रतिशत इजाफा

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रेल प्रोजैक्टों के लिए 108 प्रतिशत इजाफा किया है। आने वाले वर्षों में पहाड़ी राज्य में और भी तेजी से रेल नैटवर्क मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 की केंद्र सरकार ने 108 करोड़ रुपए ही नंगल-तलवाड़ा रेललाइन के लिए प्रदान किए थे जबकि मोदी सरकार ने385 करोड़रुपए का बजट मुहैया करवाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!