ऊना में कहर ढहाती गर्मी से लोग परेशान, जानिए कितने डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2022 07:36 PM

people upset due to the heat wreaking havoc in una

जिला ऊना में चल रही भीषण लू के कारण लोग झुलस रहे हैं। ऊना का तापमान 44 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। हालात ये हैं कि गर्मी के कारण ऊना आग की भट्ठी की तरह तप रहा है। गर्मी और लू के कारण सड़कों पर दोपहर के समय दोपहिया वाहन चालक नाममात्र ही निकल रहे...

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में चल रही भीषण लू के कारण लोग झुलस रहे हैं। ऊना का तापमान 44 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। हालात ये हैं कि गर्मी के कारण ऊना आग की भट्ठी की तरह तप रहा है। गर्मी और लू के कारण सड़कों पर दोपहर के समय दोपहिया वाहन चालक नाममात्र ही निकल रहे हैं। लू के कारण लोग बेहाल हैं। पिछले 5 दिनों से तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है और गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। जिला में इस बार जून माह शुरू होने से पहले ही गर्मी का प्रकोप जारी हो गया था जो अब तक जारी है। इससे लोग परेशान हैं। दोपहर के समय तो सूर्य देव इतनी आग उगल रहे हैं कि घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल है। पंखे व कूलर भी जवाब दे चुके हैं। 

अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर लोग एसी का प्रयोग करने लगे हैं। पहले गांवों में इक्का-दुक्का लोगों के पास ही एसी होता था लेकिन अब अधिकतर लोगों के पास एसी हैं। भीषण गर्मी में बचाव के लिए काॅलेज व अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोग सिर व चेहरे को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण अनेक स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों को सड़कों के किनारे पेड़ों की छाया में ठहराव करते हुए देखा जा सकता है।  ऊना में गर्मी से खासकर प्रवासी मजदूर परेशान हैं। 44 डिग्री तापमान के बीच जहां लोग घरों में दुबके हुए होते हैं, वहीं प्रवासी मजदूर स्वां नदी के किनारे सब्जियां तोड़ रहे होते हैं। गर्मी के कारण दुकानदारों की सब्जियां भी सूख रही हैं। दुकानदार दिनभर सब्जियों पर पानी का छिड़काव करते रहते हैं। 

उधर, मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 22.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को ऊना का अधिकतम तापमान 43.2 तो न्यूनतम 21.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में अधिकतम तापमान में प्वाइंट 8 तो न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!