सी.सी.टी.वी. की मदद से दबोचा आरोपी, खुल सकते हैं कई चोरियों के राज

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2019 10:21 PM

pawata sahib atm robbery efforts accused  arrest

मिश्रवाला में पी.एन.बी. ए.टी.एम. को तोड़कर लूटने के प्रयास के मामले में माजरा पुलिस ने 3आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 2 अन्यों को बाद में गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब (रोबिन): मिश्रवाला में पी.एन.बी. ए.टी.एम. को तोड़कर लूटने के प्रयास के मामले में माजरा पुलिस ने 3आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 2 अन्यों को बाद में गिरफ्तार किया है। एस.पी. सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मिश्रवाला में ए.टी.एम. तोड़कर लूटने की कोशिश के मामले में 24 घंटे के भीतर ही एक आरोपी फिरोज अली निवासी भगवानपुर, पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया।

2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार

उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं। इसी बीच पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों रतन उर्फ  हासिम निवासी सूरजपुर व अभिषेक निवासी कुन्जा, पांवटा साहिब को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी. ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को मिश्रवाला में स्थित पंजाब नैशनल बैंक के ए.टी.एम. में घुसकर बदमाशों ने ए.टी.एम. के साथ तोडफ़ोड़ की थी लेकिन बदमाश ए.टी.एम. से पैसे नहीं निकाल पाए थे। उसके बाद पुलिस ने ए.टी.एम. से सी.सी.टी.वी. फुटेज निकाली, जिसमें 3 बदमाश ए.टी.एम. को तोड़ रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों की पहचान कर उनकी तलाश की और उनको दबोच लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!