पाटिल बोलीं-मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2018 08:29 PM

patil said congress will display on the streets against modi government

महंगाई के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस भी मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। इसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद के तहत कांग्रेस प्रदेशभर में सड़कों पर उतरेगी।

शिमला (राक्टा): महंगाई के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस भी मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। इसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद के तहत कांग्रेस प्रदेशभर में सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत बंद को आम जनता की लड़ाई मानकर महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरेगी और चुनावी वायदे को याद दिलाएगी। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी भी सूरत में आपातकालीन सेवाओं एम्बुलैंस, अग्रिशमन व अन्य सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

गिरता रुपया, महंगा तेल, पी.एम. मोदी के सभी वायदे भी फेल
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गिरतारुपया, महंगा तेल, पी.एम. मोदी के सभी वायदे भी फेल। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में पैट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। उन्होंने यू.पी.ए. और एन.डी.ए. सरकार की तुलना करते हुए कहा कि 16 मई, 2014 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरल थी जबकि आज कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर प्रति बैरल है जोकि यू.पी.ए. सरकार के समय से लगभग 40 प्रतिशत कम है फिर भी मोदी सरकार में पैट्रोल-डीजल की कीमत सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र में सत्तासीन होने के बाद केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में 12 बार वृद्धि की गई। 

एक तरफ फ्री चूल्हा, दूसरी तरफ बढ़ाए सिलैंडर के दाम
रजनी पाटिल ने कहा कि एक तरफ उज्ज्वला योजना के तहत गृहिणियों को फ्री में चूल्हे दिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ गैस सिलैंडर के दाम बढ़ाकर उनकी जेबों में डाका डाला जा रहा है। पाटिल ने कहा कि रसोई गैस का सिलैंडर यू.पी.ए. सरकार में 400 रुपए का था जबकि आज 915 रुपए में मिल रहा है। दूध यू.पी.ए. सरकार में 40रु पए लीटर था और आज 52 रुपए लीटर मिल रहा है। रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कई तरह के तंज कसते थे लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आम जनता के मुद्दों पर चुप्पी साधी हुई है, उसको लेकर भाजपा नेताओं के भी होंठ सिल गए हैं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, ठाकुर राम लाल व विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद में शामिल होगी सीटू
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सीटू राज्य कमेटी ने भारत बंद में शामिल होने का ऐलान किया है। सीटू ने सभी जिलों व यूनियनों से आह्वान किया है कि भारत बंद में पूर्ण सहयोग दें व भाजपा सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों का विरोध करें। सीटू राज्य अध्यक्ष जगत राम ने आरोप लगाया है कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से महंगाई बढ़ रही है। सीटू ने निर्णय लिया है कि 6 अक्तूबर से सभी मुख्यालयों में आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने व उन्हें पक्का करने के लिए धरना-प्रदर्शन करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!