Sirmour: मेहरूवाला में तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से युवती की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Oct, 2024 04:59 PM

paonta sahib road accident girl death

सिरमौर जिला के उपमंडल के पांवटा साहिब के अंतर्गत आते मेहरूवाला में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती अपनी बहन के साथ मेहरूवाला में सड़क किनारे पैदल चल रही थी।

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल के पांवटा साहिब के अंतर्गत आते मेहरूवाला में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती अपनी बहन के साथ मेहरूवाला में सड़क किनारे पैदल चल रही थी। मृतक युवती की पहचान बबली देवी के रूप में की गई है। हादसे को लेकर पूजा देवी (26) पुत्री राजेंद्र निवासी गांव व्यासली, डाकघर नघेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पूजा ने बताया कि वह अपनी बहन बबली के साथ मेहरूवाला में सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान भंगानी की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने बबली को टक्कर मार दी। इस कारण युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!