महिलाओं की सुरक्षा को 300 ट्रैक्सियों में लगा ये बटन, इसके बिना पास नहीं होंगे वाहन

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2019 04:18 PM

panic button in vehicle

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर सवारियां ढोने वाले नए वाहनों में पैनिक बटन लगाया गया है। यह बटन वाहनों में लगने वाले जी.पी.एस. में लगाया गया है। वहीं अगर वाहनों में यह बटन नहीं होगा तो परिवहन विभाग इसकी...

कुल्लू (मनमिंदर): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर सवारियां ढोने वाले नए वाहनों में पैनिक बटन लगाया गया है। यह बटन वाहनों में लगने वाले जी.पी.एस. में लगाया गया है। वहीं अगर वाहनों में यह बटन नहीं होगा तो परिवहन विभाग इसकी पासिंग नहीं करेगा। आर.टी.ओ. कुल्लू ने भी इस संबंध में सभी वाहन मालिकों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि अगर वाहनों में पैनिक बटन नहीं लगाया गया तो वाहनों को पास नहीं किया जाएगा।
PunjabKesari, Panic Button Image

आर.टी.ओ. कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गाडिय़ों में जी.पी.एस. और पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को अमल में लाने के लिए जिला क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं जिला में 300 से अधिक टैक्सियों में यह बटन लगा दिया गया है, वहीं 100 के करीब स्कूलों में भी यह बटन लगाया गया है। पैनिक बटन परिवहन विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। जैसे ही कोई यात्री इस बटन को दबाता है तो इसकी सूचना विभाग और पुलिस को मिल जाएगी।
PunjabKesari, Vehicle Image

आर.टी.ओ. कुल्लू भुवन शर्मा का कहना है कि आदेश के अनुसार सभी यात्री वाहनों में जी.पी.एस. पैनिक बटन लगाना अनिवार्य है। यह नहीं लगा होगा तो उस वाहन को फिटनेस पत्र जारी नहीं किया जाएगा। जिला कुल्लू में 300 से अधिक वाहनों में पैनिक बटन लगाया गया है।
PunjabKesari, RTO Kullu Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!