पालमपुर से पर्यटन निगम की वंदे भारत बस सेवा आरंभ

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2024 06:51 PM

palampur vande bharat bus start

अम्ब से नई दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत रेल से कनैक्टीविटी के लिए पालमपुर से पर्यटन निगम की वंदे भारत बस सेवा आरंभ की गई। पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने पालमपुर से वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पालमपुर (भृगु): अम्ब से नई दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत रेल से कनैक्टीविटी के लिए पालमपुर से पर्यटन निगम की वंदे भारत बस सेवा आरंभ की गई। पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने पालमपुर से वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा प्रतिदिन पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा व देहरा होते हुए अंब तक जाएगी तथा वहां से वापसी पर इसी रूट से पालमपुर पहुंचेगी। बस सेवा वंदे भारत रेल की यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आरंभ की गई है। इस अवसर पर पर्यटन निगम के महाप्रबंधक राजीव कुमार, नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डा. आशीष शर्मा, परिवहन निगम के डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्ढा, सहायक महाप्रबंधक धर्मशाला काम्पलैक्स नवदीप थापा, सहायक महाप्रबंधक ट्रांसपोर्ट और विलीस पार्क पर्यटन निगम, सहायक महाप्रबंधक पालमपुर काम्पलैक्स कैलाश ठाकुर सहित पर्यटन निगम के अधिकारी तथा गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हरी झंडी देने के उपरांत आर.एस. बाली स्वयं नगरोटा तक इस बस में सवार होकर गए।

यह रहेगा किराया
वंदे भारत बस सेवा का पालमपुर से अंब तक का किराया एकतरफा 600 रुपए होगा। वहीं बताया जा रहा है कि यदि बस की क्षमता के अनुरूप यात्रियों की संख्या कम होगी तो इसके स्थान पर छोटी बस के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा। यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे, नगरोटा-कांगड़ा-चिंतपूर्णी होकर 11 बजे अम्ब पहुंचेगी। उसके उपरांत बस अंब से सुबह साढे़ 11 बजे पालमपुर की ओर रवाना होगी और 2 बजे पालमपुर पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!