Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2019 09:16 PM
बुधवार रात चोरों ने ककडैं़ में अशोक कुमार तथा कर्णवीर ठाकुर के घर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। अशोक कुमार ने बताया कि उनका परिवार साथ ही नए मकान में सोया था जबकि पुराने मकान से चोरों ने सोने की 2 अंगूठियां, पत्नी के गहने तथा चांदी के गहनों सहित...
पालमपुर (प्रवीण): बुधवार रात चोरों ने ककडैं़ में अशोक कुमार तथा कर्णवीर ठाकुर के घर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। अशोक कुमार ने बताया कि उनका परिवार साथ ही नए मकान में सोया था जबकि पुराने मकान से चोरों ने सोने की 2 अंगूठियां, पत्नी के गहने तथा चांदी के गहनों सहित करीब 25 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया। अशोक कुमार के अनुसार उनके लड़के की शादी गत सप्ताह थी जिसका सारा सामान पुराने मकान में था जिससे चोर कपड़े तथा अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह ही जब वे पुराने मकान पर आए तो ताला टूटा था तथा दरवाजा खुला था। सभी अलमारियों तथा ट्रंक का सामान बिखरा पड़ा था। कर्णवीर ठाकुर पुत्र गंगा राम ने बताया कि उनके घर से भी चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। जिस कमरे में वे सोए थे वहां बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने उनके घर से सोने की 2 अंगूठियां, चैन तथा कीमती सामान सहित कुछ नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।