कांग्रेस ने झूठ की बुनियाद पर बनाई सरकार, अब नहीं चलेगा सिक्का : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2024 08:46 PM

opposition leader jairam thakur

भाजपा का 3 दिवसीय राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला मंगलवार को सम्पन्न हुआ। आखिरी दिन पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर तथा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल मौजूद रहे।

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा का 3 दिवसीय राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला मंगलवार को सम्पन्न हुआ। आखिरी दिन पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर तथा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल मौजूद रहे। भाजपा के सभी 7 मोर्चों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसके अलग-अलग सत्रों को पूर्व सीएम एवं पार्टी अध्यक्ष ने संबोधित किया। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए सभी चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा बनें। प्रदेश में कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर सरकार बनाने में कामयाब हुई लेकिन अब उनका सिक्का नहीं चलेगा। लोग मोदी को फिर से पीएम देखना चाहते हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के संबंध में उन्होंने कहा कि 500 वर्ष से अनेक पीढ़ियों के साहस, तप, त्याग और बलिदान के चलते अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है।

झूठी गारंटियों की पोल खोलें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि इस बार वर्ष 2019 के लोस चुनावों का फिर से रिकाॅर्ड दोहराया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। प्रदेश सरकार की झूठी गारंटियों की पोल खोली जाए और मोदी सरकार की उपलब्धियों का घर-घर बखान किया जाए। किस प्रकार से कांग्रेस ने छल किया है, इसका जिक्र हर जगह हो रहा है।

ये रहे बैठक में मौजूद 
बैठक में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल, राज्यसभा सदस्य सिकन्दर, रश्मिधर सूद, राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार, ओबीसी मोर्चा से रामलोक धनौटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अनिल ढकोग, जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, राम कुमार, शाम मिन्हास व राजकुमार पठानिया सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

जयराम ठाकुर ने बनौड़े महादेव मंदिर में की साफ-सफाई
पूर्व सीएम जयराज ठाकुर ने प्राचीन शिव मंदिर बनौड़े महादेव में पूजा-अर्चना की और यहां साफ-सफाई अभियान चलाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर भी मौजूद थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!