सुक्खू सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नहीं अपने दोस्तों को दिया रोजगार : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2024 06:52 PM

opposition leader jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नहीं बल्कि अपने यार-दोस्तों को सीपीएस व ओएसडी बनाकर रोजगार दिया है। उन्होंने सोलन में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हर वर्ष एक लाख युवाओं...

सोलन (नरेश पाल): पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नहीं बल्कि अपने यार-दोस्तों को सीपीएस व ओएसडी बनाकर रोजगार दिया है। उन्होंने सोलन में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। कांग्रेस ने जनवरी, 2023 से महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने का वायदा किया था लेकिन दूसरी जनवरी भी आ गई लेकिन महिलाओं को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भी भाजपा प्रदेश क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब एक वर्ष बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी दोनों मंत्री बिना विभाग के हैं। इस तरह से सरकार नहीं चलती। सरकार में अस्थिरता नजर आ रही है। कई विधायक मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने के कारण नाराज चल रहे हैं।

भाजपा लोकसभा चुनाव में लगाएगी जीत की हैट्रिक : राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप के साथ जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल से आम आदमी परेशान है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। कांग्रेस ने अपनी एक गारंटी पूरी नहीं की है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इस माह वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। हर वर्ग सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है।
PunjabKesari

रोड शो में खूब हुई धक्का-मुक्की
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सोलन मालरोड में रोड शो हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व सांसद सुरेश कश्यप उनके साथ थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नजदीक जाने की होड़ लगी हुई थी। इसके कारण खूब धक्का-मुक्की हो रही थी, जिससे आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!