Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2019 08:01 PM
कांगड़ा जिला में अफीम की खेती करने का पहला मामला पकड़ा गया है। कांगड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कछियारी गांव में छापेमारी कर एक खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि...
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा जिला में अफीम की खेती करने का पहला मामला पकड़ा गया है। कांगड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कछियारी गांव में छापेमारी कर एक खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कांगड़ा के निकट गांव कछियारी में एक व्यक्ति ने अपने खेत में अफीम के पौधे उगा रखे हैं।
इस पर कांगड़ा पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बीरू के खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।