Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2019 05:40 PM
कांगड़ा थाना के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस ने 7.67 ग्राम हैरोइन पकड़ी है। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि बस अड्डा के नजदीक एक गुप्त सूचना के आधार पर अजय कुमार पुत्र परमानंद निवासी घमरु (धर्मशाला) से पुलिस ने ये हैरोइन बरामद की।
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस ने 7.67 ग्राम हैरोइन पकड़ी है। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि बस अड्डा के नजदीक एक गुप्त सूचना के आधार पर अजय कुमार पुत्र परमानंद निवासी घमरु (धर्मशाला) से पुलिस ने ये हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा पुलिस ने भी एक माह में मादक पदार्थ के सौदागरों के पहले भी कई मामले पकडऩे में कामयाबी हासिल की है।