Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2024 06:58 PM
जिला बद्दी पुलिस ने एक प्रवासी व्यक्ति को 1.640 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय साहनी पुत्र मुसाफिर निवासी गांव इमातपुर बिहार के रूप में हुई है।
बीबीएन (ठाकुर): जिला बद्दी पुलिस ने एक प्रवासी व्यक्ति को 1.640 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय साहनी पुत्र मुसाफिर निवासी गांव इमातपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने रूटीन गश्त के दौरान एक व्यक्ति को ट्रक यूनियन के पास से आता हुआ देखा जोकि पुलिस टीम को देख घबरा गया। पुलिस ने तुरंत व्यक्ति को शक के आधार पर रोका तथा उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 1.640 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here