Edited By Vijay, Updated: 30 Dec, 2018 06:06 PM
सुजानपुर के सरोल में पुलिस ने एक व्यक्ति को 21.15 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी गत शाम को गश्त करते हुए जब सरोल पहुंचे तो मेन सड़क पर एक व्यक्ति दोसड़का की तरफ आ रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने...
सुजानपुर: सुजानपुर के सरोल में पुलिस ने एक व्यक्ति को 21.15 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी गत शाम को गश्त करते हुए जब सरोल पहुंचे तो मेन सड़क पर एक व्यक्ति दोसड़का की तरफ आ रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया तथा जब उसकी तलाशी ली और उसके कब्जे से 21.15 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान जगदेव चंद निवासी गांव सरोल डाकघर करोट तहसील सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।