PICS: इस हसीना के हुए ओलंपिक शूटर विजय, धूमधाम से हुई शादी

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 04:04 PM

olympic shooter vijay kumar married with priyanka

ओलंपिक खेलों के दौरान पिस्टल शूटिंग में रजत पदक विजेता सूबेदार मेजर विजय कुमार और ऊना जिला के दौलतपुर की प्रियंका परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

बड़सर(हमीरपुर): ओलंपिक खेलों के दौरान पिस्टल शूटिंग में रजत पदक विजेता सूबेदार मेजर विजय कुमार और ऊना जिला के दौलतपुर की प्रियंका परिणय सूत्र में बंध गए हैं। हिमाचली रीति-रिवाज से शादी की रस्में अदा की गईं। गत दिवस 22 जनवरी शाम को हरसौर से बारात रवाना हुई। ऊना के अंब के एक होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। विजय कुमार के गांव में तीन दिन 21, 22 व 23 जनवरी को हमीरपुरी धाम का आयोजन किया गया। शादी समारोह में स्थानीय विधायक एवं सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य माया शर्मा, पंचायत प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान रमेश अग्रिहोत्री, पूर्व प्रधान बीना शर्मा, रमेश चंद सहित कई गणमान्य लोगों शिरकत की।


13 अक्तूबर को हुई थी सगाई
विजय कुमार का कहना है कि वे प्रियंका को पहले से नहीं जानते हैं। हिमाचल रीति-रिवाज के मुताबिक परिवार ने प्रियंका के टेबा से मिलान किया। इसके उपरांत परिवार सदस्यों के साथ 13 अगस्त को प्रियंका के घर गए। वहीं वह उससे पहली बार मिले थे। तभी उन्होंने सोच लिया कि यही मेरी हमसफर बनेगी। इसके 2 महीने के बाद 13 अक्तूबर को उन्होंने सगाई की। विजय कुमार के पिता बांकू राम ने बताया कि घर में शादी के तैयारियों में जुटे हैं। विजय साल 2001 में सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में सूबेदार मेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। शादी से कुछ महीने बाद वह सेना से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!