अब रविवार को भी चलेंगी यहां ओ.पी.डी. सेवाएं

Edited By kirti, Updated: 29 Aug, 2018 11:59 AM

now it will also go on sunday services

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब संडे को भी ओ.पी.डी. सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये सेवाएं सामान्य दरों पर ही मुहैया करवाई जाएंगी और मरीज को इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अस्पताल ने बिना किसी छुट्टी के लगातार...

कांगड़ा : फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब संडे को भी ओ.पी.डी. सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये सेवाएं सामान्य दरों पर ही मुहैया करवाई जाएंगी और मरीज को इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अस्पताल ने बिना किसी छुट्टी के लगातार ओ.पी.डी. सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। फोर्टिस कांगड़ा के डायरैक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि मरीजों की जरूरतों को देखते हुए मैनेजमैंट ने संडे के दिन भी ओ.पी.डी. सेवाओं को खुला रखने का निर्णय लिया है। संडे ओ.पी.डी. की ये सेवाएं पहली सितम्बर से प्रभावी हो जाएंगी। 

गुरमीत सिंह ने बताया कि संडे ओ.पी.डी. में सामान्य रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, नवजात व बाल रोग और ई.एन.टी. सेवाएं मुख्यता मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इस दिन क्लीनिकल जांच व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रभावी रहेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!