हैरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने दिल्ली से दबोचा नाइजीरियन तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2021 10:45 PM

nigerian smuggler caught from delhi

कुल्लू पुलिस ने हैरोइन तस्करी के मामले दिल्ली से एक नाइजीरियन तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर भुंतर पुलिस थाना में दर्ज 2 मामलों में वांछित था। करीब 2 वर्षों से पुलिस इसे ढूंढ रही थी। आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस...

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू पुलिस ने हैरोइन तस्करी के मामले दिल्ली से एक नाइजीरियन तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर भुंतर पुलिस थाना में दर्ज 2 मामलों में वांछित था। करीब 2 वर्षों से पुलिस इसे ढूंढ रही थी। आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस विदेशी की पुलिस को तलाश थी। विदेशी एवयूव जोन के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं था और गैर-कानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। यह देशभर के विभिन्न हिस्सों में हैरोइन सप्लाई करता था तथा हिमाचल में भी करीब 50 से ज्यादा तस्करों के संपर्क में था व उन्हें हैरोइन सप्लाई करता था। इनमें कुल्लू के कितने लोग हैं उनका भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी छानबीन के बाद अभी और तस्करों को पुलिस दबोचेगी।

आईपीएस अधिकारी ने बताया कि भुंतर में एक युवक को हैरोइन के साथ दबोचा था, उसी की निशानदेही पर इस नाइजीरियन को धरा गया है। यह नाइजीरियन महीने में 5 से 6 किलोग्राम तक हैरोइन की तस्करी करता था। अब तक कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम व विशेष टीम ने डेढ़ दर्जन के करीब विदेशी तस्कर धरे हैं जो जेल में बंद हैं। दिल्ली से धरे गए इस विदेशी तस्कर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि नशा कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!