नाइजीरिया बंधक मामले पर CM का बड़ा बयान, तीनों युवक सुरक्षित (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 11 Apr, 2018 04:31 PM

नाइजीरिया में बंधक बनाए गए हिमाचल के तीनों युवक सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि नाइजीरिया में बंधक बनाए गए तीन हिमाचली युवकों सुशील कुमार,...

मंडी (पुरुषोत्तम): नाइजीरिया में बंधक बनाए गए हिमाचल के तीनों युवक सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि नाइजीरिया में बंधक बनाए गए तीन हिमाचली युवकों सुशील कुमार, पंकज कुमार व अजय कुमार को जल्द छुड़ाया जाएगा। सरकार ने उनकी रिहाई सुरक्षित कर ली है। उन्होंने बताया कि युवकों को खोज निकालने में नाइजिरिया में स्थित उच्चायुक्त ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि युवक पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इन्हें तीन दिनों के भीतर वापिस भारत पहुंचा दिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया है। 


क्या है मामला 
हिमाचल प्रदेश के 3 बेटे जोकि मर्चैंट नेवी में काम के सिलसिले में 13 वर्षों से बाहर नौकरी करते थे, उनकी शिप को 31 जनवरी से नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैक कर लिया गया था। जिसमें नगरोटा सूरियां की पंचायत सुकनाड़ा के सुशील कुमार, पालमपुर की सिहोटू पंचायत के मलोग गांव के अजय कुमार और नगरोटा बगवां के उसतेहड़ गांव के पंकज कुमार को बंदी बनाकर रखा गया था। समुद्री लुटेरों ने पालमपुर के रहने वाले सुशील के घर में सेटेलाइट के जरिए फोन संपर्क किया था। लुटेरों ने परिजनों की सुशील से बात करवाई। लुटरे तीनों हिमाचलियों की रिहाई के बदले 11 मिलियन नायरा यानी करीब 20 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे। इसके बाद 28 मार्च को उन्होंने फिर फोन कर धमकी दी कि अगर दो दिन के अंदक फिरौती नहीं दी गई तो उनको गोली मार दी जाएगी। इसी बीच तीनों युवकों के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सांसद शांता कुमार से उनकी रिहाई की मांग की थी। सीएम जयराम ठाकुर ने भी तीनों को छुड़ाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!