Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jan, 2018 07:51 PM
कथित तौर पर रिश्ते में लगती चाची ने अपने ही भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
अम्ब: कथित तौर पर रिश्ते में लगती चाची ने अपने ही भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अम्ब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी लेकिन ससुराल में उसका पति परेशान करने लगा जिस पर वह अपने मायके चली गई और मायके में उसने बेटे को जन्म दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे कई बार फोन करके घर बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई।
जेठ के बेटे से शादी करने का डाला दवाब
करीब 10 वर्ष पहले उसका जेठ उसके मायके आया और धमकियां देने लगा कि यदि ससुराल नहीं चलना है तो शादी में लगाए गए पैसे चुका दो। जेठ के भरोसे पर वह ससुराल आ गई लेकिन कुछ महीने बाद उसे फिर तंग किया जाने लगा। इस दौरान उसे परेशान किया गया कि यदि वह अपने पति के साथ नहीं रह सकती है तो वे उसकी शादी उसके भतीजे (जेठ का बेटा) से कर देंगे। जब उसने मना किया तो उन्होंने उसके पति को भड़काना शुरू कर दिया, जिस पर उसने अपने हालात से समझौता कर लिया।
8 वर्ष तक इज्जत के साथ खेलता रहा भतीजा
उसने आरोप लगाया कि भतीजा करीब 8 वर्ष तक उसकी इज्जत के साथ खेलता रहा। मानसिक तौर पर प्रताडि़त होने के चलते गत दिनों उसने पुलिस में शिकायत की और व्यथा बयान की। ससुराल के लोगों ने उक्त बड़ा गुनाह छिपाने के लिए उसके साथ समझौता कर लिया कि वह जेठ के बेटे की शादी उसकी छोटी बहन के साथ कर देंगे लेकिन बाद में वे मुकर गए और उसे धमकियां देने लगे। डी.एस.पी. अम्ब अजय राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आई.पी.सी. की धारा 498, 376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले मे बाप-बेटे सहित 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।