मां की लापरवाही पड़ी भारी, बच्चे के दिमाग में जा घुसा बालों में लगाने वाला क्लिप

Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2020 10:13 PM

negligence of mother heavy on child

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में गत दिन एक मासूम बच्चे के दिमाग में मां की लापरवाही के चलते बालों में लगाने वाला क्लिप घुस गया। क्लिप इतना नुकीला था कि बच्चे की कोमल चमड़ी में इतना गहरा चला गया कि वह क्लिप उसके दिमाग में घुस गया।

कांगड़ा (ब्यूरो): डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में गत दिन एक मासूम बच्चे के दिमाग में मां की लापरवाही के चलते बालों में लगाने वाला क्लिप घुस गया। क्लिप इतना नुकीला था कि बच्चे की कोमल चमड़ी में इतना गहरा चला गया कि वह क्लिप उसके दिमाग में घुस गया। बच्चे के माता-पिता ने उसे आपातकालीन विभाग में दाखिल किया, जिस पर टांडा के सुपर स्पैशलिस्ट विभाग में न्यूरो सर्जन के विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश कुमार व डॉक्टर सुरिश नलिन ने मिलकर बच्चे के सिर से दिमाग तक जा घुसे क्लिप को सफल ऑप्रेशन से निकाल कर उसे नया जन्म दिया। बच्चा लगभग एक वर्ष की आयु का है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपने बिस्तर पर खेल रहा था और मां अपने बाल बना रही थी। बालों को लगाने वाला क्लिप जमीन पर गिरा हुआ था तथा खेलते-खेलते बच्चा बिस्तर पर से नीचे सिर के बल क्लिप पर जा गिरा, जिसके चलते क्लिप बच्चे के सिर में दिमाग तक जा घुसा। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का सफल ऑप्रेशन करने के बाद अब वह ठीक है तथा कल बच्चे को छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!