इतिहास में पहली बार National level competition में भाग लेगी HP महिला पुलिस कबड्डी टीम(Video)

Edited By kirti, Updated: 16 Feb, 2019 01:19 PM

इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम जयपुर में आयोजित होने वाली पुलिस नेशनल मीट में भाग लेगी। पुलिस महिला टीम बिलासपुर के लुहणू मैदान पर पुलिस निरीक्षक एवं...

बिलासपुर(मुकेश): इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम जयपुर में आयोजित होने वाली पुलिस नेशनल मीट में भाग लेगी। पुलिस महिला टीम बिलासपुर के लुहणू मैदान पर पुलिस निरीक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका के नेतृत्व में कड़ा अभ्यास कर खूब पसीना बहा रही है। पुलिस महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व प्रियंका नेगी कर रही है जोकि वर्तमान में बिलासपुर में बतौर पुलिस निरीक्षक है।

प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पोस्टिंग बतौर उप निरीक्षक हुई थी। उसे यह जान कर बहुत दुख हुआ कि पुलिस विभाग की कबड्डी खेल के क्षेत्र में अपनी महिला टीम नहीं है। जिसके बाद उसने प्रण किया कि पुलिस विभाग की भी महिला टीम अवश्य तैयार करूंगी। इस प्रस्ताव को उसने उच्च पुलिस अधिकारीयों के समक्ष रखा। उन्होंने पुलिस महिला कबड्डी खिलाड़ियों पर विश्वास जताकर टीम तैयार करने की स्वीकृति दी। जबकि पुलिस के उच्च अधिकारियों का सराहनीय कदम है। वहीं दूसरी ओर पुलिस महिला कबड्डी टीम के प्रशिक्षक ओ पी वशिष्ठ व पुलिस महिला कबड्डी खिलाड़ी पूजा वर्मा ने कहा कि जयपुर में पुलिस नेशनल मीट का आयोजन 27 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। बिलासपुर में पुलिस महिला टीम एसपी अशोक कुमार की देख रेख में लुहणू मैदान पर अभ्यास कर रही है। बता दें इस प्रतियोगिता में देश की 15 टीमें भाग ले रही है। जिसमें हिमाचल की महिला टीम भी शामिल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!