Edited By Updated: 24 Dec, 2016 05:11 PM
भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जनता के बीच काम करके अपनी पहचान बनाएं।
हमीरपुर: भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जनता के बीच काम करके अपनी पहचान बनाएं। युकां प्रदेशाध्यक्ष की उस टिप्पणी पर अत्री ने यह पलटवार किया जिसमें उन्होंने अनुराग ठाकुर पर यह आरोप लगाया है कि मात्र एक दो मैच खेलकर कोई प्रोफैशनल नहीं बन जाता।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पहले ऐसा युवा नेता हैं जिन्हें युवा मोर्चा का लगातार तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का और सफल कार्यकाल पूरा करने का मौका मिला। अत्री ने कहा कि अनुराग पर अंगुली उठाने से पहले युकां अध्यक्ष अपनी कोई उपलब्धि जनता को बताएं जो आज दिन तक उन्होंने अर्जित की हो।