नाहन के बाद अब इस मैडिकल काॅलेज में शुरू हो जाएंगी इसी साल MBBS की कक्षाएं!

Edited By Updated: 25 Feb, 2017 12:08 PM

nahan after now this medical college will start this year mbbs classes

नाहन के बाद अब इस मैडीकल कॉलेज में भी एम.बी.बी.एस. की कक्षाएं जल्द शुरू हो सकती हैं।

चंबा: नाहन के बाद अब इस मैडीकल कॉलेज में भी एम.बी.बी.एस. की कक्षाएं जल्द शुरू हो सकती हैं। इसके लिए सरकार पूरी तैयारियों में जुट गई है। इस संबंध में मैडीकल कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों को लागू किया जा रहा है। इस कड़ी में चंबा के 3 प्राइमरी हैल्थ सैंटर को अपग्रेड किया गया है। अब ये रीजनल हैल्थ सैंटर कहलाएंगे। ये मैडीकल कॉलेज का हिस्सा होंगे। इसके अलावा डॉक्टर और मैडीकल स्टाफ की भर्ती की दिशा में भी प्रयास तेज हो गए हैं। पहली मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा, इसे देखते हुए भी मैडीकल एजुकेशन डायरैक्टरेट खासा सक्रिय हो गया है। कॉलेज में पहले चरण में डॉक्टरों और पैरामैडीकल स्टाफ के सैंकड़ों पद भरे जाएंगे। 


चंबा मैडीकल कॉलेज में शीघ्र ही शुरू होंगी कक्षाएं
पूर्व केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए 3 मैडीकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। केंद्र की मोदी सरकार ने इन कॉलेजों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। चंबा व हमीरपुर में अभी कॉलेज शुरू नहीं हो पाए हैं। केवल नाहन कॉलेज में ही कक्षाएं आरंभ हो पाई हैं। गत दिनों आई.जी.एम.सी. में सिल्वर जुबली के समारोह के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि चंबा कॉलेज को भी जल्द शुरू किया जाएगा तथा बाहरी राज्य से चिकित्सक को मंगवाने की भी अब जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि जैसे मई या जून में एम.बी.बी.एस. का बैच निकलता है तो चंबा मैडीकल कॉलेज में शीघ्र ही कक्षाएं शुरू होंगी, वहीं कॉलेज में कक्षाएं शुरू होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


कॉलेज चंडीगढ़ में फैकल्टी के लिए पद भरने की तैयारी में
गौर रहे कि प्रदेश में पी.एच.सी. को आर.एच.सी. में अपग्रेड कर मैडीकल कॉलेज के अधीन करने वाला चंबा कॉलेज प्रदेश का पहला मैडीकल कॉलेज बना गया है। अब चंबा में चूरन और साहू के सी.एच.सी. भी मैडीकल कॉलेज का हिस्सा होंगे। शहरी स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जाएंगे। चंबा में मैडीकल कॉलेज जल्दी ही शुरू हो जाएगा और वहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा घर-द्वार पर ही मिल सकेगी। कॉलेज चंडीगढ़ में फैकल्टी के लिए साक्षात्कार आयोजित कर पद भरने की तैयारी में है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!