मोदी-शाह की तरह ही हिट होगी नड्डा और मोदी की जोड़ी

Edited By Ekta, Updated: 18 Jun, 2019 03:46 PM

nadda and modi pair will be hit modi shah

जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कहीं पटाखे फोड़ कर तो कहीं मिठाई बांटकर कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। शिमला दीपकमल भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने ढोल...

शिमला (योगराज): जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कहीं पटाखे फोड़ कर तो कहीं मिठाई बांटकर कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। शिमला दीपकमल भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर जश्न मनाया। जश्न में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जेपी नड्डा को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। 
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि अब प्रदेश छोटा नहीं रह गया बल्कि बहुत बड़ा हो गया है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हिमाचल को मिली है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का भी प्रदेश के एक कार्यकर्त्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को आज तक किसी भी पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व नहीं सौपा था। यह प्रदेश के लोगों की कल्पना से भी बाहर है। उन्होंने कहा कि अब मोदी-शाह की जोड़ी की तरह ही नड्डा और मोदी की जोड़ी भी हिट होगी।
PunjabKesari

सत्ती ने कहा कि जेपी नड्डा के भाजपा के शीर्ष पद पर पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश गौरवांवित हुआ है और उनके साथ काम करने का अनुभव और यादें हैं। प्रदेश में संगठन को आगे बढ़ाने में नड्डा बड़ा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा ने प्रदेश में मंत्री पद का त्याग कर संगठन काम करने का फैसला लिया था, आज उनके त्याग प्रतिफल हुआ है और उनको ये सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री ने नड्डा की ताजपोशी को ऐतिहासिक बताया है और कहा कि पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचना नड्डा के निजी परिश्रम और कठिन कार्य का परिणाम है। प्रदेश से अनुराग ठाकुर सरकार में तो जेपी नडडा संगठन में अहम भूमिका निभाएंगे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!