प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले बड़े डिफाल्टरों पर गिरी गाज, निगम ने लिया यह फैसला

Edited By kirti, Updated: 15 May, 2018 09:29 AM

municipal corporations property tax choupal bjp mla balvir verma defaulter

नगर निगम को सालों से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले 25 बड़े डिफाल्टरों पर निगम ने शिकंजा कसा है। चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा, आई.एस.बी.टी. सहित 6 बड़े डिफाल्टरों की सम्पत्ति का किराया नगर निगम वसूल करेगा यानि इन डिफाल्टरों की कर्मशियल...

शिमला : नगर निगम को सालों से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले 25 बड़े डिफाल्टरों पर निगम ने शिकंजा कसा है। चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा, आई.एस.बी.टी. सहित 6 बड़े डिफाल्टरों की सम्पत्ति का किराया नगर निगम वसूल करेगा यानि इन डिफाल्टरों की कर्मशियल सम्पति का किराया अब नगर निगम सीधे किराएदार से वसूल करेगा। इसके लिए नगर निगम अधिनियम 124 के तहत प्रशासन ने किराया वसूली करने को लेकर डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिया है।

4 अन्य डिफाल्टर भवन मालिक चक्कर क्षेत्र से
विधायक बलवीर वर्मा से नगर निगम को कुल 46 लाख रुपए के प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करनी है, ऐसे में प्रशासन ने इनके संजौली कर्मशियल भवन से 37 लाख 70 हजार व मालरोड पर स्थित कर्मशियल भवन से 8 लाख 56 हजार रुपए का किराया अटैच करने को लेकर नोटिस जारी किया है, इसके अलावा नगर निगम के सबसे बड़े डिफाल्टर आई.एस.बी.टी. से निगम को 3 करोड़ 23 लाख रुपए की वसूली करनी है, ऐसे में सालों से भुगतान न करने पर निगम ने अब सम्पति का किराया कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा 4 अन्य डिफाल्टर भवन मालिक चक्कर क्षेत्र से हैं, इनके कर्मशियल भवन का किराया निगम वसूल करेगा।

4 करोड़ 52 लाख रुपए की रिकवरी होनी है
निगम को 6 बड़े डिफाल्टरों से 3,88,26,652 रुपए की वसूली करनी है जबकि 19 अन्य डिफाल्टरों की सम्पत्ति अटैच (कुर्क ) करने के आदेश नगर निगम ने जारी किए हैं। इन 19 डिफाल्टरों की राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की जाएगी जिससे ये 19 डिफाल्टर अपनी अचल सम्पत्ति को बेच नहीं पाएंगे। इन डिफाल्टरों से निगम को कुल 65,68,862 रुपए की वसूली की जानी है। इन डिफाल्टरों में शहर के कई बड़े होटल मालिक व प्राइवेट स्कूल शामिल हैं जिन्होंने सालों से निगम को सम्पत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। निगम को इन 25 बड़े डिफाल्टरों से 4 करोड़ 52 लाख रुपए की रिकवरी होनी है जिसके लिए प्रशासन अब सख्त हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!