हजारों कर्मचारियों व पेंशनरों को नगर निगम ने दिवाली पर दिया 4% आई.आर. का तोहफा

Edited By Ekta, Updated: 07 Nov, 2018 04:44 PM

municipal corporation has given 4 ir on diwali gift

नगर निगम के हजारों कर्मचारियों, पेंशनरों व अधिकारियों को दिवाली पर प्रशासन ने 4 फीसदी अंतरिम राहत व एरियर जारी कर दिया है। दिवाली पर निगम ने अपने कर्मचारियों को बेहतरीन तोहफा दिया है, जिससे निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है। एम.सी. ने जुलाई, 2018...

शिमला (वंदना): नगर निगम के हजारों कर्मचारियों, पेंशनरों और अधिकारियों को दिवाली पर प्रशासन ने 4 फीसदी अंतरिम राहत व एरियर जारी कर दिया है। दिवाली पर निगम ने अपने कर्मचारियों को बेहतरीन तोहफा दिया है, जिससे निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है। निगम ने जुलाई, 2018 से कर्मचारियों को आई.आर. एरियर सहित प्रदान कर दिया है। निगम के फैसले से 1 हजार से अधिक नियमित कर्मचारी, पेंशनर और अधिकारियों को लाभ मिला है। 

निगम सदन ने सितंबर में कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों को 4 फीसदी आई.आर. देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी, जिसका भुगतान कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन, में कर दिया गया, जिसकी अदायगी नवंबर में की गई है। नगर निगम ने इसकी अदायगी 1 जुलाई, 2018 से की है। इससे निगम के खजाने पर सालाना 58 लाख 85 हजार 272 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। निगम के नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों को मूल वेतन+ग्रेड-पे पर 1 जुलाई, 2018 से 4 प्रतिशत की दर से यह अंतरिम राहत प्रदान की जाएगी।

कर्मचारियों को दिया 15 हजार रुपए एडवांस 
दिवाली पर नगर निगम ने कर्मचारियों की मांग पर 15 हजार रुपए बतौर एडवांस पेमेंट कर दी है। निगम दिवाली पर हर साल कर्मचारियों को एडवांस देता है, लेकिन इस बार इस राशि को 10 हजार से 15 हजार किया गया है। निगम के करीब 900 कर्मचारियों ने दिवाली पर एडवांस लिया है। 

सैहब व दैनिकभोगी कर्मियों को भी मिले 1500 रुपए 
निगम ने सैहब सोसायटी के कर्मचारियों सहित दैनिकभोगी कर्मियों को भी 1500 रुपए बतौर बोनस प्रदान कर दिया है। निगम हर साल कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देता है। इस बार 1500 रुपए प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!