Edited By Ekta, Updated: 25 Sep, 2019 03:23 PM
कुल्लू में मुबंई का पर्यटक एक किलो 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। भुंतर पुलिस थाना के तहत बजौरा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मुंबई के निवासी एक पर्यटक के पास से एक किलो...
कुल्लू (दिलीप): कुल्लू में मुबंई का पर्यटक एक किलो 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। भुंतर पुलिस थाना के तहत बजौरा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मुंबई के निवासी एक पर्यटक के पास से एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस टीम ने बजौरा में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग के दौरान तभी वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दुर्वेश ( 27) पुत्र राम कृष्ण दुकल निवासी मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।