मुकेश अग्निहोत्री ने साधा निशाना, बोले-भाजपा बताए सर्जिकल स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ क्यों नहीं मनाई

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2018 09:34 PM

mukesh said why bjp not celebrated the first anniversary of surgical strike

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सेना का झूठा सहारा भाजपा को डूबते में तिनके का सहारा नहीं बन सकता। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे साल शौर्य दिवस मनाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा व मोदी सरकार बताएं कि सर्जिकल स्ट्राइक की पहली...

ऊना (सुरेन्द्र): नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सेना का झूठा सहारा भाजपा को डूबते में तिनके का सहारा नहीं बन सकता। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे साल शौर्य दिवस मनाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा व मोदी सरकार बताएं कि सर्जिकल स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ क्यों नहीं मनाई गई। क्या चुनाव नजदीक देखकर जनता को भ्रमित करने के लिए दूसरी वर्षगांठ मनाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में सेना द्वारा युद्ध लड़े गए हैं। जीते भी गए तथा दूसरों की धरती के अंदर जाकर जीते गए हैं। सफलता के साथ बंगलादेश बनाया गया है लेकिन कभी भी कांग्रेस में सेना के एक्शन को राजनीति के लिए प्रयोग नहीं किया है।

मोदी सरकार की आलोचना कर रहे सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारी
उन्होंने कहा कि सेना के पूर्व और वर्तमान कई अधिकारी गुप्त ऑप्रेशन को सार्वजनिक करने पर मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हंै। सेना के पराक्रम, बहादुरी व साहस पर कभी भी देश की जनता को शक नहीं रहा है। देश की जनता सेना के साथ रही है और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कई बहादुरी के कारनामे पहली बार नहीं बल्कि अनेक बार सेना के जवान समय-समय पर करते रहे लेकिन सेना के अनेक ऑप्रेशन सार्वजनिक नहीं होते हैं बल्कि सेना की कार्रवाई का अभिन्न हिस्सा रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार सेना को राजनीति के अखाड़े में उतारने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम मंदिर, धारा 370, एक समान सिविल कोड जैसे मसलों पर किया गया है। वर्तमान में भाजपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ महंगाई व बेरोजगारी है। पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम जनता का पसीना निकाल रहे हैं और भाजपा के पास उपलब्धि बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना कहां है?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना कहां है? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मोदी सरकार की कमजोरी के कारण आज भी सैनिकों के सिर कट रहे हैं। सेना व पैरा मिलिटरी के विरुद्ध आतंकी हमला बढ़ता जा रहा है और सैनिकों को शहीद किया जा रहा है। दुख की बात तो यह है कि आज जब भाजपा चुनावों के लिए दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक वर्ष को मना रही है, उससे ठीक पहले सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहे भारतीय सेना के जांबाज सैनिक संदीप सिंह की शहादत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार जिस सर्जिकल स्ट्राइक को मना रहे हैं, उसी का एक जांबाज सैनिक शहीद हुआ है और उस पर कोई दो शब्द तक भाजपा व केंद्र सरकार नहीं बोल पाई है।

राफेल डील पर चुप्पी साधे बैठे हैं मोदी
उन्होंने कहा कि राफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी धारण किए हुए हैं। 1000 करोड़ महंगा जहाज खरीदा जा रहा है। सरकारी कंपनी को नजरअंदाज कर रिलायंस को लाभ देने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए 3 रक्षा मंत्री बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बताए, जब सेना 126 राफेल चाहती थी, तो केवल 36 का समझौता क्यों किया गया। प्रधानमंत्री फ्रांस गए तो अनिल अम्बानी उस दौरे में साथ रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों ऐसी कंपनी को सौदा दिया गया, जिसे विमान बनाने या खरीदने का अनुभव तक नहीं है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने मोदी की केंद्र सरकार की पोल खोली है और सरकार कटघरे में है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की असलियत को खोलेगी और 2019 में जनता अच्छे दिनों के नाम पर महंगाई लादने वाले सौदागरों को करारा जवाब जनता सत्ता से बेदखल कर देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!