Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2021 11:13 PM
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब चिंतन मंथन का समय गुजर चुका है। जयराम सरकार जितना मर्जी मंथन कर ले 4 साल में जो विष घोला है उससे अमृत नहीं निकलेगा। नेता प्रतिपक्ष ने ऐलान किया कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में जितने भी लोगों की जान...
ज्वालामुखी (नितेश): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब चिंतन मंथन का समय गुजर चुका है। जयराम सरकार जितना मर्जी मंथन कर ले 4 साल में जो विष घोला है उससे अमृत नहीं निकलेगा। नेता प्रतिपक्ष ने ऐलान किया कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में जितने भी लोगों की जान गई है उनके परिजनों को कांग्रेस सत्ता में आते ही 4 लाख रुपए का मुआवजा घर-घर जाकर देगी।
कांगड़ा को कोई बड़ा प्रोजैक्ट नहीं दे पाई जयराम सरकार
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत वीरवार को ज्वालामुखी में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सरकार पर तीखे वार किए। अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्रवाद की छोटी सोच के कारण मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को विकास के नक्शे से ही हटा दिया। नतीजतन 4 साल में जयराम सरकार कांगड़ा को कोई बड़ा प्रोजैक्ट नहीं दे पाई। मात्र विधायकों की संख्या के लिए मुख्यमंत्री को कांगड़ा की कभी-कभी याद आती है। उन्होंने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस सत्तासीन होगी और उसमें कांगड़ा से 15 के 15 विधायक विधानसभा की दहलीज लांघेंगेे।
भाजपा का अब सत्ता से जाने का समय
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घोर क्षेत्रवादी नेता करार देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में क्षेत्रवाद की जिस संकुचित सोच के साथ उन्होंने शासन किया आज से पहले कभी नहीं देखा। प्रदेश भाजपा अब किसी भी मंथन से जयराम सरकार के डूबते जहाज को बचा नहीं सकती। समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व विधायक संजय रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, जगजीवन पाल, सुरिंद्र मनकोटिया, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, सहित जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here