आसमान से बारिश के साथ बरसा कीचड़

Edited By kirti, Updated: 16 Jun, 2018 05:44 PM

mud rain was witnessed by una as dust settled

2 दिनों से धूल और धूप भरे मौसम के बाद शनिवार की सुबह लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। ऊना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मेघ जमकर बरसे। देर रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पडऩी शुरू हो गई थी।

ऊना (सुरेंद्र): 2 दिनों से धूल और धूप भरे मौसम के बाद शनिवार की सुबह लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। ऊना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मेघ जमकर बरसे। देर रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पडऩी शुरू हो गई थी। बारिश का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। जिला में जमकर बरसे तो इससे धूल भरे मौसम से निजात मिली है। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हुआ। धूल तो खत्म हुई साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। 


आसमान से शनिवार को एक तरह से मिट्टी की बरसात हुई। दरअसल पिछले कुछ दिनों से आसमान में जो धूल भरी हुई थी, बारिश के साथ वह पूरी तरह से धुल गई। पानी के साथ आई मिट्टी से हर जगह कीचड़ बन गया। घरों से लेकर गलियों तक यह कीचड़ साफ देखने को मिला। मानों कोई मिट्टी का पहाड़ बहकर पानी के साथ आ गया हो। 


मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक जिला मुख्यालय पर करीब 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह 23.8 तो दोपहर बाद यह 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30.8 तो न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान शुक्रवार को क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!