कुल्लू में 300 से अधिक देवी-देवता स्वर्ग प्रवास के लिए रवाना, देवालयों के कपाट एक माह के लिए बंद

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2024 11:39 PM

more than 300 deities depart for paradise stay in kullu

जिला कुल्लू में रविवार को करीब 300 देवालयों के कपाट एक माह के लिए बंद हो गए। देवी-देवता स्वर्ग प्रवास के लिए कूच कर गए। अब इन देवालयों के कपाट एक माह के बाद फाल्गुन मास की संक्रांति को खुलेंगे तभी लोग देवालयों के जाकर अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जिला कुल्लू में रविवार को करीब 300 देवालयों के कपाट एक माह के लिए बंद हो गए। देवी-देवता स्वर्ग प्रवास के लिए कूच कर गए। अब इन देवालयों के कपाट एक माह के बाद फाल्गुन मास की संक्रांति को खुलेंगे तभी लोग देवालयों के जाकर अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे। देवलू बताते हैं कि कपाट बंद होने के बाद देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर निकलते हैं। इस अवधि में देव-दानव युद्ध भी होता है और हार-जीत होती है। एक माह के उपरांत जब देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से लौटेंगे तो गुर के माध्यम से वर्षफल के बारे में बताएंगे। देव-दानव युद्ध में हार-जीत का भी तभी लोगों को पता चल सकेगा। जिन देवालयों के कपाट रविवार को बंद हुए, उनमें बिजली महादेव, मंगलेश्वर महादेव, छमाहणी नारायण, देवी पटंती व भृगु ऋषि सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर शामिल हैं। 

मंदिर परिसर में किसी भी तरह का शोर मचाने पर रहेगी पाबंदी 
पार्वती घाटी के देवलू ओम प्रकाश, तारा चंद, देवराज, मोहन लाल, कुबेर सिंह व अनिल आदि ने कहा कि इस एक माह की अवधि में मंदिर परिसर में किसी भी तरह के शोर आदि मचाने पर पाबंदी रहेगी। यहां तक कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन व रेडियो आदि भी नहीं चलाएंगे। 

150 के करीब देवालयों के कपाट खुले
मकर संक्रांति के मौके पर सुबह ही जिले भर में करीब 150 से अधिक देवालयों के कपाट खुल भी गए। इन देवालयों के कपाट पौष मास की संक्रांति को बंद हुए थे। जिला कुल्लू देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर निकल गए हैं। अब इन देवालयों के कपाट फाल्गुन मास की संक्रांति को खुलेंगे। वहीं कई देवी-देवता आज मकर संक्रांति पर स्वर्ग प्रवास से लौटे हैं और इनके देवालयों के कपाट खुल गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!