भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में तय होगी मिशन 2022 की रणनीति

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Feb, 2021 11:56 AM

mission 2022 strategy will be decided in presence of bjp national president

हिमाचल में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए प्रदेश की दूसरी राजधानी में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में खाका तैयारी किया जाएगा।

धर्मशाला (जिनेश) : हिमाचल में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए प्रदेश की दूसरी राजधानी में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में खाका तैयारी किया जाएगा। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में जहां मिशन 2022 को लेकर बिसात बिछाने की रूप रेखा तैयार होगी, तो वहीं जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव व प्रदेश के नगर निगमों को साधने की भी बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। धर्मशाला में 17 से 19 फरवरी तक भाजपा की होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष विधानसभा के 2022 के चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी चुनावों को लेकर टिप्स भी देंगे।

बैठक में पदाधिकारियों को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। प्रदेश स्तर की इस 3 दिवसीय बैठक के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारियां कर ली है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 फरवरी को सुबह धर्मशाला पहुंचेंगे। जेपी नड्डा बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 17 फरवरी को प्रदेश के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं सांय 6 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जोकि देर रात तक चलेगी। इसके बाद 18 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे तथा सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भव्य करने में जुटी पार्टी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेने आ रहे है इसकों देखते हुए पार्टी पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के धर्मशाला पहुंचने पर उनके स्वागत को भव्य करने के लिए जुटे है और स्वागत के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने में लगे है। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों की मानें को शांता कुमार का प्रदेश से बाहर होने के चलते इस कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। भाजपा महामंत्री व कांगड़ा संसदीय प्रभारी त्रिलोक कपूर ने बताया कि बैठक को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 18 फरवरी को धर्मशाला पहुंचेगें। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाधिकारियों के सत्र को संबोधित करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!