स्कूल जाने के लिए घर से निकला था 17 वर्षीय किशोर, फिर अचानक हो गया लापता...पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल किया बरामद

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 06:10 PM

minor missing from shimla found in chandigarh

Shimla News: राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए एक 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया खातों की गहन जांच के जरिए पुलिस ने छात्र का सुराग लगा लिया और उसे...

Shimla News: राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए एक 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया खातों की गहन जांच के जरिए पुलिस ने छात्र का सुराग लगा लिया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

स्कूल जाने के लिए घर से निकला था किशोर

जानकारी के अनुसार, भट्टाकुफर निवासी रितिक ने थाना ढली में अपने छोटे भाई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी। ढली पुलिस की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी निगरानी शुरू की। पुलिस ने उसके हालिया चैट्स, लोकेशन और संपर्कों का विश्लेषण किया। इसी कड़ी में पुलिस को सुराग मिला कि छात्र चंडीगढ़ में हो सकता है।

पुलिस की अभिभावकों से खास अपील

पुलिस ने बिना समय गंवाए टीम को तुरंत चंडीगढ़ भेजा। परिजनों के सहयोग से पुलिस ने वहां सही लोकेशन तक पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद शिमला जिला पुलिस ने सभी अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि आज के दौर में बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। अभिभावक सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कर रहे हैं। यदि बच्चे के व्यवहार या गतिविधियों में कोई संदिग्ध बदलाव दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि किसी भी अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!