Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2022 04:38 PM
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने मिशन रिपीट 2022 को लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने बाले कुल्लू व लाहौल-स्पीति के ग्राम केंद्र प्रमुखों के साथ देवसदन के सभागार में आगामी रणनीति तैयार की, जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की।
कुल्लू (दिलीप): हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने मिशन रिपीट 2022 को लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने बाले कुल्लू व लाहौल-स्पीति के ग्राम केंद्र प्रमुखों के साथ देवसदन के सभागार में आगामी रणनीति तैयार की, जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस सम्मेलन में सैंकड़ों ग्राम केंद्र प्रमुखों ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन, कुल्लू जिला प्रभारी बिहारी लाल, जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा,विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, विधायक आनी किशोरी लाल सागर, पूर्व सासंद महेश्वर सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी ग्राम प्रमुखों को केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया और चुनावों को लेकर आवश्यक टिप्स दिए।
कांग्रेस पार्टी से नहीं पड़ता कोई फर्क
शिक्षा मंत्री ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का मॉडल चुनाव प्रचार पर खर्च करना है। यहीं कारण है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में पंजाब को छोड़कर सभी 4 राज्यों में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है, ऐसे में पंजाब में हालात दिन-प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिन-प्रतिदिन समाप्त हो रही है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी जगजाहिर है, ऐसे में भाजपा को आमआदमी पार्टी और कांग्रेस से कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा विधानसभा चुनावों में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों का सामान रूप से विकास किया है तथा आगे भी प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here