विवाहिता की दोटूक, शौचालय नहीं तो ससुराल भी नहीं

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2019 11:04 PM

married woman warn to inlaws

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने साफ-साफ कहा कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं होगा तब तक वह ससुराल नहीं जाएगी। विवाहिता ने यह बात बिलासपुर में मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों के समक्ष कही। जानकारी के अनुसार इस जोड़े की शादी लगभग डेढ़...

घुमारवीं: घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने साफ-साफ  कहा कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं होगा तब तक वह ससुराल नहीं जाएगी। विवाहिता ने यह बात बिलासपुर में मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों के समक्ष कही। जानकारी के अनुसार इस जोड़े की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता का मायका तथा ससुराल घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत ही आता है। विवाहिता की जब शादी हुई तो उसने पाया कि ससुराल में शौचालय ही नहीं है। विवाहिता ने अपने पति से घर में शौचालय बनाने की मांग की। पति ने पत्नी को आश्वासन दिया कि घर में जल्द ही शौचालय बन जाएगा। देखते ही देखते शादी को लगभग डेढ़ साल बीत गया लेकिन घर में आज तक शौचालय नहीं बन पाया, जिसके चलते पति-पत्नी में मनमुटाव हुआ और पत्नी मायके चली गई।

महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

पत्नी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ  घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करवाई। यह शिकायत उचित कार्रवाई के लिए घुमारवीं स्थित अदालत को प्रेषित कर दी गई। अदालत ने ससुराल पक्ष को अदालत में तलब किया। विवाहिता ने अदालत में स्पष्ट किया कि इनके घर में शौचालय तक नहीं है। घर में रहने की और भी समस्याएं हैं। अदालत ने दूसरे पक्ष को अपना पक्ष लिखित रूप में पेश करने को कहा, जिस पर उन्होंने अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखा। अदालत ने दोनों पक्षों की सहमति से इस मामले को समझौते के लिए बिलासपुर स्थित मध्यस्थता केंद्र को भेज दिया, जिसकी सुनवाई शनिवार को बिलासपुर में रखी गई थी। इस मामले के दोनों पक्ष मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों के समक्ष पेश हुए। मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनी।

पति बोला-मेरे पास शौचालय बनवाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं

महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके ससुराल में शौचालय तक नहीं है। पति ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसके पास पर्याप्त धनराशि नहीं है, जिसकी वजह से वह घर में शौचालय तथा अन्य सुविधाओं का निर्माण नहीं कर सकता। मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों ने महिला से बात की। महिला ने कहा कि जब तक ससुराल में उसे मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं की जातीं तब तक वह ससुराल नहीं जाएगी। मैडिएशन सैंटर में आज की सुनवाई में दोनों पक्षों में आम सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते दोनों पक्षों को आगामी सुनवाई के लिए दोबारा बुलाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!