जल शक्ति विभाग में 10 हजार पदों पर होंगी भर्तियां : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jan, 2024 07:06 PM

mandi jal shakti department recruitment agnihotri

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा। मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिले के बल्ह विधानसभा की...

मंडी (रजनीश): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा। मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिले के बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपए देने और नया पटवार खाना खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम अभी शुरूआती दौर में है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए इसे गति और सही आकार दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए धरातल पर काम करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते मानसून में प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों की खबर नहीं ली।

प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर हिमाचल के पैसे रोकने का काम किया। भाजपा नेता काम रोकने के लिए दिल्ली जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले वाटर सैस लगाने का विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की सरकार सैस लगाती है तो विरोध नहीं किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्ज और देनदारियां छोड़कर गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया। भाजपा ने तो कर्मचारियों को ओ.पी.एस. देने के लिए मना कर दिया था किन्तु हमने पहली कैबिनेट बैठक में ओ.पी.एस. बहाल कर दी। कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी दी है। उन्होंने कहा कि जब गारंटियां कांग्रेस ने दी हैं तो उन्हें पूरा भी कांग्रेस सरकार करेगी। भाजपा के लोग जनता को गुमराह करना छोड़ दें। इस मौके पर ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, डी.सी. अरिंदम चौधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शशि शर्मा, धर्मेंद्र धामी, विकास कपूर, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

शानदार होगा एच.आर.टी.सी. का 50 साल का जश्न
अग्निहोत्री ने कहा कि एच.आर.टी.सी. के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से आयोजित होगा। एच.आर.टी.सी. कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं। एच.आर.टी.सी. के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें खरीदी जाएंगी। यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!