मनाली-लेह मार्ग मलबा गिरने से अवरुद्ध, सैंकड़ों पर्यटक वाहन फंसे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Oct, 2017 12:26 AM

manali leh route blocked from debris  hundreds of tourist vehicles stranded

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग लाहौल के मुलिंग में मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया है।

मनाली: सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग लाहौल के मुलिंग में मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया है। 12 बजे के करीब पहाड़ी खिसकने से मार्ग बंद हो गया। बी.आर.ओ. इस मार्ग पर सड़क चौड़ाई के कार्य को अंजाम दे रहा है। हालांकि पहाड़ी गिरने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन मार्ग बंद हो जाने से लेह की ओर जाने-आने वाले सैंकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए हैं। पहाड़ी गिरने से बी.आर.ओ. की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। बी.आर.ओ. ने मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। 

मार्ग बहाली के युद्धस्तर पर जुटा बी.आर.ओ.
लाहौल-स्पीति डी.सी. देवा सिंह नेगी ने हालत को देखते हुए इस मार्ग में आज सफर न करने की सलाह दी है। बी.आर.ओ. के कमांडर कर्नल अरविंद कुमार अवस्थी ने बताया कि मुलिंग के समीप बी.आर.ओ. ने सड़क चौढ़ाई का कार्य शुरू कर रखा है। रविवार सुबह उस जगह पर भारी भू-स्खलन हुआ, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि बी.आर.ओ. की टीम युद्धस्तर पर मनाली-लेह मार्ग बहाली के लिए जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!