स्पीति के दड़ा नाले में बाढ़ आने से बंद हुआ मनाली-काजा मार्ग, बसें भी नहीं हुईं आर-पार

Edited By kirti, Updated: 09 Jun, 2018 12:25 PM

manali kaja route closed by floods in the dra nala of spiti

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लाहौल-स्पीति का काजा मार्ग छोटा दड़ा नाले में बाढ़ आने से वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया, जिससे दर्जनों पर्यटक वाहन फंस गए हैं। मनाली से जा रही और काजा से मनाली आ रही एच.आर.टी.सी. की बसें भी आर-पार नहीं हो पाई हैं। सवारियों...

मनाली : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लाहौल-स्पीति का काजा मार्ग छोटा दड़ा नाले में बाढ़ आने से वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया, जिससे दर्जनों पर्यटक वाहन फंस गए हैं। मनाली से जा रही और काजा से मनाली आ रही एच.आर.टी.सी. की बसें भी आर-पार नहीं हो पाई हैं। सवारियों को तो बदली कर एच.आर.टी.सी. ने अपनी मंजिल तक पहुंचाया लेकिन छोटे वाहनों में आ-जा रहे सैलानी रास्ते मे ही फंस गए हैं। एच.आर.टी.सी. केलांग आर.एम. मंगल चंद मनेपा ने बताया कि नाले में बाढ़ आने से बसें आर-पार नहीं हो पाईं। उधर बी.आर.ओ. कमांडर कर्नल ए.के. अवस्थी ने बताया कि शीघ्र ही मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!