Hamirpur: टौणी देवी में मौसम की मार से मक्की की फसल को भारी नुक्सान, किसानों में छाई निराशा

Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2024 11:14 AM

maize crop suffered heavy losses due to bad weather

शुक्रवार रात आई तेज बारिश और तूफान ने टौणी देवी क्षेत्र की मक्की की फसल को भारी नुक्सान पहुंचाया है। पहले बारिश की कमी के कारण मक्की की बिजाई देरी से हुई थी...

हमीरपुर (राजीव): शुक्रवार रात आई तेज बारिश और तूफान ने टौणी देवी क्षेत्र की मक्की की फसल को भारी नुक्सान पहुंचाया है। पहले बारिश की कमी के कारण मक्की की बिजाई देरी से हुई थी, लेकिन अब जब फसल खेतों में बढ़ने लगी थी तो तेज हवाओं ने उसे बर्बाद कर दिया। तेज आंधी के कारण क्षेत्र के कई सूखे पेड़ भी जड़ से उखड़ गए हैं।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे 33 केवी लाइन फेल होने से टौणी देवी क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण लोग पूरी रात अंधेरे में रहे और बिजली की बहाली सुबह 7 बजे तक नहीं हो पाई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

रातभर हुई गरज और बिजली की चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को डरा दिया। एक जोरदार धमाके के कारण कई मकान भी हिल गए। हालांकि अभी तक क्षेत्र से किसी बड़े नुक्सान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन मक्की की फसल को हुए नुक्सान से किसान में निराशा छाई हुई है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!