चम्बा के सुदेश राज शर्मा को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 09 Dec, 2020 05:26 PM

loktantra prahari samman to sudesh raj sharma of chamba

आपातकाल के दौरान किए संघर्ष व सही गई यातनाओं के दृष्टि गत जिला चम्बा के सुदेश राज शर्मा को प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बुधवार को उनके घर जाकर प्रदान किया। सुदेश राज शर्मा...

चम्बा(काकू चौहान):आपातकाल के दौरान किए संघर्ष व सही गई यातनाओं के दृष्टि गत जिला चम्बा के सुदेश राज शर्मा को प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बुधवार को उनके घर जाकर प्रदान किया। सुदेश राज शर्मा सन 1975 में आपातकाल के समय जेल में रहे। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण कार सेवा के दौरान अशोक सिंघल व महंत अवैद्यनाथ के साथ अग्रणी भूमिका में रहे थे। उन्होंने रामसेतु आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है। 1952 से बाल स्वयंसेवक से लेकर अब तक निरंतर स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में चम्बा में स्तंभ की तरह कार्यरत हैं। सुदेश शर्मा ने संघ में गटनायक, मुख्य शिक्षक, नगर कार्यवाह, नगर संघ चालक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है व हजारों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है। जिलावासियों के लिए यह गौरव की बात है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!